16 सितंबर। ढाका| बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ जारी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के अगले दो मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और युवा लेग स्पिनर अमीनुल इस्लाम बिप्लब को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकब्ज की रिपोर्ट के अनुसार, नईम और बिप्लब के अलावा अब तक दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने वाले नजमुल हुसैन शांटो, तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शैफुल इस्लाम भी क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में वापसी करने में सफल रहे हैं।

Advertisement

शांटो को पहली बार टी-20 टीम में मौका दिया गया है। सीरीज के पिछले दो मैचों में चार और शून्य रन बनाने वाले सौम्य सरकार को टीम से बाहर कर दिया गया है।

Advertisement

मेजबान बांग्लादेश को सीरीज के पहले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार मिली है। टीम को 24 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच से पहले दो और मुकाबले खेलने हैं।

टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदूल्लाह, सब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, आफिफ हुसैन, तैजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम शेख, अमीनुल इस्लाम, नजमुल हुसैन।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार