पूर्व भारतीय कप्तान व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर मैदान पर बल्ला और अपनी कप्तानी का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

खबरों की माने तो 24 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई की एनुअल जेनरल मीटिंग(एजीएम) अहमदाबाद में होगी और उससे पहले मीटिंग के सदस्यों के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेला जाएगा। 

गौरतलब है कि मोटेरा स्टेडियम को फिर से नए सिरे से बनाया गया है और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जहां एक साथ 1,14000 से भी ज्यादा लोग बैठ कर क्रिकेट का मजा ले सकते है। हालांकि कोविड-19 के कारण अभी तक इस मैदान पर एक भी इंटरनेशनल या घरेलू मैच नहीं खेला गया है और पहला इंटरनेशनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा जब इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आएगी।

Advertisement

इस दोस्ताना मैच के लिए बीसीसीआई को दो टीमों में बांटा जाएगा। एक टीम के कप्तान खुद सौरव गांगुली होंगे तो वहीं दूसरी टीम की कमान बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह के हाथों में होगी। यह मैच 23 दिसंबर(बुधवार) को आयोजित होगा और इसके रेफरी राजीव शुक्ला होंगे।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार