इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने खुलासा किया है कि उनके क्रिकेट को बतौर प्रोफेशन चुनने का बहुत बड़ा कारण भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) थे। 9 साल के बटलर ने इंग्लैंड में खेले गए 1999 वर्ल्ड कप में इन दोनों खो खेलते हुए देखा था। बता दें कि टॉन्टन के काउंटी ग्राउंड में खेले गए उस मुकाबले में गांगुली और द्रविड़ के शतकों के दम पर भारत ने अर्जुना राणातुंगास की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम को 157 रनों के विशाल अंतर से हराया था। 

Advertisement

बटलर ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ वह मेरे शुरूआती दिन थे, उस मुकाबले में गांगुली और द्रविड़ को बड़े शतक बनाते देखने का मुझपर अविश्वसनीय प्रभाव पड़ा।”

Advertisement

बटलर इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर्स को मिल रहे सपोर्ट को देखकर दंग रह गए थे। उन्होंने अपनी टीम को पूरे दिल से सपोर्ट देने के लिए भारतीय फैंस की सराहना की।

बटलर ने कहा, “ भारत बनाम श्रीलंका, टॉन्टन 1999 वर्ल्ड कप, यह मेरा पहला अनुभव था भारतीय फैंस दो देखने का और मुझे पता चला कि लोग इस खेल को लेकर कितने भावुक हैं और वर्ल्ड कप में खेलना कितना शानदार होगा।”

बता दें कि उस मुकाबले में गांगुली और द्रविड़ की जोड़ी ने मिलकर दूसरे विकेट के लए 318 रनों की बड़ी पार्टनरशिप की थी। जिसमें गांगुली ने 158 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 183 रन, वहीं द्रविड़ ने 129 गेंदों में 17 चौकौं और 1 छक्के की मदद से 145 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार