नई दिल्ली, 15 मई | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गोवर ने सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने बल्कि यह तक कह दिया है कि भारत के पूर्व कप्तान का आईसीसी का अध्यक्ष बनना हकीकत हो सकता है। गोवर ने यह बात ग्लोफैंस के ट्वीटर हैंडल पर प्रशंसकों से बात करते हुए कही।

Advertisement

ग्लोफेंस के सो क्यू20 पर प्रशंसकों से बात करते हुए गोवर ने कहा कि गांगुली में वो सभी काबिलियत हैं जो एक अच्छे प्रशासक में होती हैं जिनका प्रदर्शन उन्होंने विश्व के सबसे अमीर बोर्ड के मुखिया बनकर सही तरह से किया है।

Advertisement

गोवर ने कहा, "मैं आपसे सौरव के बारे में क्या कहूं। बीते वर्षों में मेरी उनसे कई बार बातें हुई हैं। वह निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी थे और उनके रिकार्ड उनकी कहानी बयान करते हैं। बीते वर्षों में मुझे कुछ चीजें समझ में आई हैं और वो यह है कि अगर आप बीसीसीआई को चलाना चाहते हो तो आपको काभी चीजें चाहिए। उनका जिस तरह का औदा है वह शुरुआत करने के लिए शानदार है, लेकिन साथ ही आपको निपुण राजनेता भी होना चाहिए। आपका कई चीजों पर नियंत्रण होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "साथ ही आपको उस खेल के लिए जिम्मेदार होना चाहिए जिसे भारत में अगर मैं कहूं तो करोड़ो लोग फॉलो करते हैं। हम सभी भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता के बारे में जानते हैं। इसिलए यह शानदार चीज है। बीसीसीआई का मुखिया रहते गांगुली के पास काफी मुश्किल काम है लेकिन मुझे लगता है कि संकेत अच्छे हैं। उन्होंने सुना, अपने खुद के विचार रखे और अपनी तरह चीजों को आराम से किया।"

गोवर को लगता है कि गांगुली के आईसीसी अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह काफी शानदार इंसान हैं और उनके पास अच्छी राजनीतिक योग्तया हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सही नजरिए है और वह चीजों के एकसाथ रखकर अच्छा काम कर सकते हैं। और अगर आप बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर भविष्य में अच्छा काम करते हो तो क्या पता क्या हो। मैं ईमानदारी से कहूं तो बीसीसीआई को चलाना काफी मुश्किल है। आईसीसी का अध्यक्ष होना सम्मान की बात है, आईसीसी द्वारा काफी कुछ किया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई का काम मुश्किल है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार