15 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर सराहना की और कहा कि कोहली क्रिकेट जगत में उनके पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं। एक इस्पात कंपनी के साथ अपने अनुबंध के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक समारोह में गांगुली ने कहा, "इस समय विराट मेरे पसंदीदा कप्तान हैं।" BREAKING: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर रहा है यह दिग्गज

Advertisement

गांगुली ने कहा, "वह शानदार खिलाड़ी हैं। अब तक अपने छोटे से करियर में उन्होंने देश के लिए करिश्माई काम किए हैं। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो मुझे वह एक ऐसे खिलाड़ी नजर आते हैं जो अपनी तन्मयता, जुझारू प्रवृत्ति और जीत की भूख से भारतीय क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाने उतरते हैं।" रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

कप्तानी में आक्रामकता की नई परिभाषा रचने वाले गांगुली ने आगे कहा, "जब वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं या भारत की कमान संभालते हैं तो इसे आप उनके चेहरे पर स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं। इस समय देश को उनकी बेहद जरूरत है और मेरे खयाल से वह भारतीय क्रिकेट में नया नगीना हैं।" भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज: धोनी ने बनाया है हैरत भरा रिकॉर्ड तो द्रविड़ ने किया है ये कमाल

कोहली ने कप्तानी संभालने के बाद से सात टेस्ट मैच जीते हैं, जिसमें हाल ही में वेस्टइंडीज पर भारतीय टीम की भारी जीत शामिल है। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ही कोहली विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान भी बने।

भारत को अब घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। श्रृंखला का पहला टेस्ट अगले गुरुवार (22 सितंबर) को कानपुर में शुरू होगा। BREAKING: धोनी और कोहली की कप्तानी को लेकर गैरी क्रिस्टन ने बताई अपनी पसंद, जानकर चौंक जाएगें

गांगुली ने कहा, "न्यूजीलैंड इस समय इंग्लैंड के बाद दुनिया की संभवत: दूसरी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम है। वहीं भारत घरेलू मैदान पर लगभग अपराजेय है। सभी इसे जानते हैं, यहां तक कि न्यूजीलैंड भी। कानपुर के बाद दूसरा टेस्ट यहां ईडन गार्डन में होगा और यहां इस समय माहौल टेस्ट के बिल्कुल अनुकूल है।"

Advertisement

गांगुली ने बताया कि 30 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ईडन की पिच तैयार की जा रही है। खुलासा: रोहित की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इस दिग्गज को किया जाएगा टीम में शामिल

उन्होंने कहा, "ईडन की पिच तब तक तैयार हो जाएगी। पिछले दो दिनों से अच्छी धूप खिली रही है। पिच तैयार करने के लिए अभी भी काफी समय है। पिछली बार विश्व कप के दौरान हमने बरमुडा घास का इस्तेमाल किया था, क्योंकि यह तेजी से बढ़ती है।" इस गेंदबाज को खेलने से डरते हैं विराट कोहली

गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम में शामिल विकेटकीपर रिद्धिमाना साहा 2007 में गांगुली के आखिरी मैच के बाद ईडन में खेलने वाले पहले बंगाली खिलाड़ी होंगे। ब्रेकिंग न्यूज: पहले टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड टीम के सामने होगी यह बड़ी मुसीबत

Advertisement

गांगुली ने इस पर कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के दोनों खिलाड़ी साहा और मोहम्मद समी भारत के लिए कम से कम 100 टेस्ट खेलें। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार