महान सचिन के बाद अब गांगुली भी हुए काफी खुश, युवराज सिंह के लिए कही दिल को छूने वाली बात

Updated: Fri, Dec 21 2018 13:40 IST
महान सचिन के बाद अब गांगुली भी हुए काफी खुश, युवराज सिंह के लिए कही दिल को छूने वाली बात Images (Twitter)

21 दिसंबर।  भारत की विश्व कप-2011 जीता का अहम हिस्सा रहे युवराज सिंह को नीलामी के शुरुआती चरण में किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन अंत में वह मुंबई इंडियंस के हिस्से बेस प्राइस एक करोड़ में गए। 

युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में शामिल होने से पूरा क्रिकेट वर्ल्ड खुश है। यहां तक कि महान सचिन ने भी ट्विट कर अपनी खुशी युवराज सिंह के लिए जाहिर की थी। 

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहद ही खास तौर पर युवी का अपने फ्रेंचाइजी में शामिल किया तो वहीं दूसरी ओर अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की है। 

सौरव गांगुली ने सीधे तौर पर लिखा है कि उन्हें काफी खुशी है कि युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

सौरव गांगुली ने अपने ट्विट में लिखा है कि छोटे फॉर्मेट के युवी बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आईपीएल में युवी अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें