गांगुली ने चुनी खुद की पसंद की IPL फैंटेसी टीम, खुद बने कप्तान, वहीं धोनी से भी बड़ा माना ऋषभ पंत को !

Updated: Sun, Dec 29 2019 12:07 IST
गांगुली ने चुनी खुद की पसंद की IPL फैंटेसी टीम, खुद बने कप्तान, वहीं धोनी से भी बड़ा माना ऋषभ पंत को (twitter)

29 दिसंबर। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पसंद की आईपीएल फैंटेसी टीम चुनी है। अपने द्वारा चुनी गई आईपीएल फैंटेसी टीम में खुद कप्तान बनाया है। वहीं फैंटेसी टीम में गांगुली जहां खुद कप्तान बने तो वहीं विकेटकीपर के तौर पर धोनी को ना चुनकर ऋषभ पंत को चुनी है।

गांगुली ने धोनी से ऊपर ऋषभ पंत को ऊपर रखकर हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बारे में गांगुली ने कहा कि वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।

गांगुली के द्वारा चुनी गई फैंटेसी टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को भी गांगुली ने आईपीए की फैंटेसी टीम में शामिल किया है। 

इसके अलावा गांगुली ने फैंटेसी टीम में वेस्टइंडीज से आंद्रे रसेल को शामिल किया है। वहीं गांगुली ने ऑलराउंडर के तौर पर रसेल और रियान पराग को अपनी फैंटेसी टीम में जगह दी है। 

सौरव गांगुली की आईपीएल फैंटेसी टीम: 
सौरव गांगुली (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, आंद्रे रसेल, जसप्रीत बुमराह, मार्कस स्टोयनिस, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें