T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ और दिग्गज धोनी की टीम में वापसी हो गई। धोनी बतौर मेंटॉर T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ जुड़ेगें। आईपीएल को छोड़ दें तो भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से धोनी बामुश्किल लाइमलाइट में नजर आए होंगे। ऐसे में धोनी को मेंटॉर बनाए जाने के पीछे क्या सोच है इसपर से सौरव गांगुली ने परदा उठाया है।

Advertisement

BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने द टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए कहा, 'एमएस धोनी बस T20 वर्ल्ड कप में मदद करने आए हैं। T20 फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड भारत और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए ही काफी अच्छा रहा है। इस फैसले के पीछे बड़ी सोच है। साल 2013 के बाद से हमने कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। हम लोगों ने काफी विचार करने के बाद धोनी को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है।'

Advertisement

सौरव गांगुली ने आगे कहा, 'याद कीजिए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव वॉ को पिछली एशेज में इसी तरह का रोल दिया था। स्टीव वॉ के जुड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से बराबर करने में सफल रही थी। इतने बड़े इवेंट में बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी हमेशा लाभदायक होती है।'

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया को फायदा दिला सकती है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 T20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार