वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का मंच पूरी तरह से सज चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला 19 नवंबर, रविवार के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय हर भारतवासी सिर्फ यही दुआ कर रहा है कि भारत किसी भी तरह ये वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर देश को तीसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी तोहफे में दे।

Advertisement

देश के कई कोनों में हवन करवाए जा रहे हैं जबकि कुछ फैंस अलग-अलग तरह से दुआएं मांग रहे हैं लेकिन इसी बीच एक तेलुगु अभिनेत्री ने ऐसा ऐलान किया है जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया है। रेखा बोज नाम की इस साउथ एक्ट्रेस ने ऐलान किया है कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप जीत जाता है तो वो विशाखापत्तनम समुद्र तट (Beach) पर बिना कपड़ों के घूमेंगी। 

Advertisement

रेखा बोज के इस सोशल मीडिया पोस्ट को पूनम पांडे की तरह पब्लिसिटी पाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है लेकिन फिलहाल फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए', वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये हमारी संस्कृति नहीं है'। खैर ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो रेखा सचमुच ऐसा करती हैं या ये सिर्फ एक कहने वाली बात थी।

वहीं, अगर इस वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो इस महामुकाबले के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंपायर्स का ऐलान भी कर दिया है और अंपायर्स की लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिसने भारतीय फैंस को डरा दिया है क्योंकि ये अंपायर टीम इंडिया के जिस भी निर्णायक मैच में रहा है उस मैच में भारत को हार के सिवा कुछ नहीं मिला है।

Also Read: Live Score

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में रिचर्ड कैटलबर्ग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑनफील्ड अंपायर होंगे जबकि थर्ड अंपायर जोइल विल्सन होंगे। इसके अलावा मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट होंगे। इस लिस्ट में सब ठीक है लेकिन रिचर्ड कैटलबर्ग का नाम फैंस को डरा रहा है।कैटलबर्ग 2014 से लेकर अब तक टीम इंडिया के 7 नॉकआउट मैचों में मैदानी अंपायर या थर्ड अंपायर थे और हर बार उनके रहते भारत को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार