South Africa vs Australia, 1st Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने डरबन के किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। जीत के लक्ष्य़ से साउथ अफ्रीका अभी भी 319 रन दूर है। 

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही, जिसके बाद एडेन मार्करम और डेविड बेडिंगहम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। लेकिन बेडिंगहम के आउट होते ही कप्तान टेम्बा वाबुमा (1) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) भी सस्ते में पवेलिन लौट गए। बेडिंगहम ने 68 गेंदों में 45 रन बनाए।

दिन के अंत पर मार्करम 45 रन और वियान मुल्डर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक जोश हेजलवुड ने 2 विकेट, मैट रेनशॉ और कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले चौथे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में भी रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंदों में 82 रन बनाए। इसके लावा निक मैडिंसन ने 48 रन और ब्यू  वेबस्टर ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज ने 2-2 विकेट, साइमन हार्मर और मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में रेनशॉ के 190 रन की बदौलत 390 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 284 रन पर ऑलआउट हुई और ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की अहम बढ़त मिली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार