South Africa vs Sri Lanka 1st Test Day 2 Highlights:  साउथ अफ्रीका ने डरबन के किंग्समीड में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 281 रन की हो गई है। 

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान टेम्बा बावुमा 24 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। उनसे पहले एडेन मार्करम ने 47 रन की पारी खेली। वहीं टॉनी डी जॉर्जी (17) और वियान मल्डर (15) सस्ते में आउट हुए। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में अभी तक प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट और विश्वा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया है। 

मार्को यान्सेन का कहर

इससे पहले मार्को यान्सेन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई, जो एक टेस्ट पारी में उसका सबसे कम स्कोर है। इससे पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 149 रन की विशाल बढ़त मिली।  कामिंदु मेंडिस 13 रन और लाहिरू कुमारा नाबाद 10 रन के अलावा श्रीलंका का कोई खिलाड़ी पहली पारी में दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। 

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में यान्सेन ने 6.5 ओवर में 13 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं गेराल्ड कोएत्जे ने 2 विकेट औऱ कागिसो रबाडा ने 1 विकेट चटकाया। 

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा के अर्धशतक के दम पर 191 रन बनाए।  बावुमा ने 117 गेदों में 70 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके औऱ एक छक्का जड़ा।  इसके अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। 

श्रीलंका के लिए पहली पारी में लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो ने 3-3 विकेट, विश्वा फर्नांडा और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार