India vs South Africa 1st Test: भारत के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पहली पारी में 408 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही मेजबान साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 163 रनों की बढ़त हासिल की। चोटिल होने के कारण कप्तान टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 256 रनों से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद पहले सत्र में एल्गर और यान्सेन की जोड़ी ने मिलकर तेजी से रन बनाए और रन जोड़े। अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने अपने करियर का तीसरा 150 प्लस स्कोर बनाते हुए 287 गेंदों में 28 चौकों की मदद से 185 रन की पारी खेली। वहीं यान्सेन ने अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक बनाया। 

Advertisement

मार्को यान्सेन ने अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा और 147 गेंदों में 11 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 84 रन की पारी खेली। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे  डेविड बेडिंघम ने 87 गेंदों में 56 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के छह खिलाड़ी दहाईं के आकंड़े तक नहीं पहुंच से, इसके बावजूद भी स्कोर 400 के पार पहुंचा। 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे औऱ उन्होंने 69 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, शार्दुल ठाकुर,प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने केएल राहुल के शतक के दम पर पहली पारी में 245 रन बनाए थे। राहुल ने 137 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, गेराल्ड कोइट्जे, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार