इंडिया ए के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं।  कप्तान पीटर मलान (157) और जेसन स्मिथ (51) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

इंडिया ए के कप्तान प्रियांक पांचाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ही ओवर में नवदीप सैनी ने सरेल एरवी (0) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद चौथे ओवर में अर्जन नागवासवाला ने रेनार्ड वैन टोंडर (0) का विकेट चटकाया।

खराब शुरूआत के बाद पीटर मलान ने टोनी डी जोर्जि के साथ मिलकर पारी को संभाला औप तीसरे विकेट के लिए 217 रनों की साझेदारी की। जोर्जि ने 186 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 117 रन बनाए।

कप्तान मलान 258 गेंदों में 18 चौकों की बदौलत 157 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा स्मिथ ने 88 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए हैं।

इंडिया ए ने कुल छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन नवदीप सैनी, अर्जन नागवासवाला और उमरान मलिक ही विकेट का खाता खेलने में सफल रहे। 
दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 29 नवंबर से और तीसरा और आखिरी 6 दिसंबर से ब्लोमफोंटेन में ही खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार