South Africa Squad Vs Australia 1st Test: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर के महीने में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Sa vs AUS Test Series) खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला (SA vs AUS 1st Test) शुक्रवार, 9 अक्टूबर से डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मेजबान टीम ने अपनी 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम (South Afirca Test Squad) की घोषणा कर दी है। उनकी टेस्ट स्क्वाड में दिग्गज तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की वापसी हुई है, वहीं एक अनकैप्ड खिलाड़ी को चुना गया है।
कगिसो रबाडा की वापसी: कगिसो रबाडा दाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और अपनी रिकवरी जारी रखे हुए हैं। इसी बीच उन्हें टेस्ट स्क्वाड में चुना गया है। ये संकेत हैं कि रबाडा वापसी करने की राह पर हैं। वो साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े गेंदबाज़ों में से एक हैं। उनके नाम 73 टेस्ट में 340 विकेट दर्ज हैं।
मार्क्स एकरमैन को मिला मौका: साउथ अफ्रीका की टेस्ट स्क्वाड में 30 वर्षीय अनकैप्ड बल्लेबाज़ मार्क्स एकरमैन को भी चुना गया है। उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। मार्क्स ने साउथ अफ्रीका ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया है। उनके नाम 85 फर्स्ट क्लास मैचों की 134 पारियों में 48.66 की औसत से 5,986 रन दर्ज हैं।
कोएत्जी और नॉर्खिया का कमबैक: साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड में कगिसो रबाडा के अलावा गेराल्ड कोएत्जी, एनरिक नॉर्खिया और डेन पैटरसन जैसे घातक तेज गेंदबाज़ों की वापसी हुई है। हालांकि दूसरी तरफ ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका और लुंगी एगनिडी चोटिल हैं, जिसके कारण वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वो फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब कर रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की प्रारंभिक टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने।