South Africa vs Canada T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के पास सोमवार (9 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

डी कॉक अगर इस मैच में 86 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 102 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 101 पारियों मे 31.67 की औसत औ 142.70 की स्ट्राईक रेट से 2914 रन बनाए हैं। 

Advertisement

अगर इस आंकड़े को डी कॉक इस मैच में ही छू लेते हैं तो सबसे तेज 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ जाएंगे। वॉर्नर ने 102 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

वहीं अगर छह चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 300 छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के नौंवे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल बाबर आजम, पॉल स्टर्लिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, मार्टिन गुप्टिल और एरॉन फिंच ही ऐसा कर पाए हैं। 

डी कॉक के टी-20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड की बात करें तो इस टूर्नामेंट में उन्होंने 27 पारियां खेली हैं और 25.11 की औसत से 653 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जान  सन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार