1 मार्च,नई दिल्ली।  हेनरिक क्लासेन के बेहतरीन शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

क्लासेन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे हेनरिक क्लासे ने 114 गेंदों में 7 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने 70 गेंदों में 64 रन औऱ काइल वेरिनी ने 64 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन, मिचेल स्टार्क ने दो औऱ जोस हेजलवुड ने एक विेकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 45.1 ओवरो में सिर्फ 217 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ 94 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। मार्नस लाबुशेन ने 41 रन बनाकर उनका साथ निभाया। लेकिन इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एनरिक नॉर्टजे-तबरेज शम्सी ने 2-2, केशव महाराज औऱ एंडिले फेहलुकवायो ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार