India vs South Africa 2nd Test Day 5 Highlights: मार्को यान्सेन (Marco Jansen) के ऑलराउंड प्रदर्शन औऱ साइमन हार्मर (Simon Harmer) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर  साउथ अफ्रीका ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को 408 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह सबसे बड़ी हार है।

Advertisement

इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

549 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दूसरी पारी में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे रविंद्र जडेजा, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और 87 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमे चौके 4 और 2 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। उनके  अलावा दूसरा टॉप स्कोर 16 रन रहा,जो वॉशिंगटन सुंदर से आया। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचे। 

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 6 विकेट, केशव महाराज ने 2 विकेट, सेनुरन मुथुसामी और मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। 

टेस्ट मैच में रन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी हार

408 रन बनाम SA, गुवाहाटी, 2025

Advertisement

342 रन बनाम AUS, नागपुर, 2004

341 रन बनाम PAK, कराची, 2006

337 रन बनाम AUS, मेलबर्न, 2007

Advertisement

333 रन बनाम AUS, पुणे, 2017

इससे पहले  साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी थी और पहली पारी में मिली 288 रन की विशाल बढ़त के चलते भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन और टोनी डी जोर्जी ने 49 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे। जिसमें सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन और मार्को यान्सेन ने 93 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी, जिसमें मार्को यान्सेन ने 6 विकेट और साइमन हार्मर ने 3 विकेट लिए थे। 

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे यान्सेन ने गेंदबाजी में 9 विकेट लिए औऱ बल्लेबाजी में 93 रन बनाए, वहीं हार्मर ने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट अपने खाते में डाले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार