10 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। इमरान ताहिर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ईस्ट लंदन के बफेलो पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 34 रन से हरा दिया। जीत के लिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 126 रनों पर ही ढेर हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए इमरान ताहिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान साउथ अफ्रीका की शुरूआत काफी खराब रही और उसकी ओपनिंग जोड़ी सिर्फ 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस (34) ने रैस वैन डेर ड्यूसेन (56) ने मिलकर पारी को संभाला। डेविड मिलर ने भी 39 रन का योगदान दिया,जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए काइल जार्विस ने तीन, क्रिस मपोफू ने दो और ब्रैंडन मावूता ने एक विकेट हासिल किए। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ उसके 3 बल्लेबाज सिर्फ 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पीटर मूर (44), और ब्रैंडन मावूता (28) और सीन विलियम्स (21) ने मिलकर हार टालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

साउथ अफ्रीका के लिए ताहिर के अलावा जूनियर डाला औऱ एंडिल फेलुकवाहयो ने दो-दो और लुंगी नगिडी ने एक विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार