Ireland vs South Africa T20I: रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) और एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अर्धशतकों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने बुधवार (3 अगस्त) को ब्रिस्टल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड को 21 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें हेंड्रिक्स और मार्करम ने तीसरे विकेट के 112 रनों की शानदार साझेदारी की।

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हेंड्रिक्स ने 53 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। वहीं मार्करम ने 27 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 56 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 रन और ड्वेन प्रिटरियस ने 7 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 9 विकेट गंवाकर 190  रन तक हीं पहुंच सकी। टॉप स्कोरर रहे लोर्कन टकर ने 38 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों से 78 रन बनाए। उन्होंने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 86 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। डॉकरेल ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान केशव महाराज, वेन पार्नेल,तबरेज शम्सी ने 2-2 विकेट, वहीं लुंगी एंगिडी औऱ ड्वेन प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार