डुनेडिन, 13 मार्च (CRICKETNMORE)| बारिश के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने से साउथ  अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस निराश हैं। प्लेसिस ने कहा कि जिस प्रकार से इस टेस्ट मैच का समापन हुआ है, वह निराशाजनक है। 

Advertisement

साउथ  अफ्रीका ने शनिवार को चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में डीन एल्गर (89) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर स्टम्प्स तक छह विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके साथ साउथ  अफ्रीका ने न्यूजीलैंड पर 191 रनों की बढ़त ले ली थी। पांचवें तथा अंतिम दिन इस टेस्ट मैच में साउथ  अफ्रीका का पलड़ा पिच को देखते हुए भारी लग रहा था लेकिन बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

प्लेसिस ने कहा, "इस प्रकार अगर कोई टेस्ट मैच समाप्त होता है, तो यह निराशाजनक बात है। अगर आज (रविवार) के दिन पूरा दिन खेलने के लिए मिलता, तो हम जीत हासिल कर सकते थे। ऐसे में मैच ड्रॉ होना निराशाजनक है।"

साउथ  अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए थे, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 341 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार