लंदन, 31 मई (CRICKETNMORE)| वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन ने माना कि उनकी टीम मुकाबले में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाई, लेकिन उनके पास इस टूर्नामेंट में खुद को बेहतर करने का समय है।

Advertisement

ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान टीम ने बेन स्टोक्स के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 104 रनों से करारी शिकस्त दी। डुसेन ने भी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

आईसीसी ने डुसेन के हवाले से लिखा, "वह पहला मैच था और हमें अभी आगे बढ़ना है। हालांकि, आप सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं और हम वहां फेल हुए। हम शायद अपना 70 प्रतिशत ही दे पाएं और हम ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और आप चाहते हैं कि आप लगातार ऊपर चढ़ें।"

 

मेजबान टीम द्वारा दिए गए 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डुसेन ने 61 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। हालांकि, साउथ अफ्रीका का मध्यक्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया और उसने 65 रनों के अंदर ही सात विकेट गंवाए। 

डुसेन ने कहा, "स्थिति जितनी बुरी दिख रही है उतनी नहीं है। अगर मैं और क्विंटन डी कॉक पांच या 10 ओवर के लिए टिक जाते तो इंग्लैंड पर दबाव बढ़ जाता। हम मैच को करीब ले जा सकते थे, हमने बस अधिक विकेट खो दिए।"

साउथ अफ्रीका का अगला मैच रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। डुसेन ने माना कि आगामी मुकाबले के लिए उनकी टीम में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। 

Advertisement

डुसेन ने कहा, "अभी हर किसी का खेल अच्छा है। हमने पिछले कुछ हफ्तों में कड़ी मेहनत की है और सभी जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है। हमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, कोई बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि अगर हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया तो हम किसी भी टीम को मात दे सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार