जोहन्सबर्ग, 9 जुलाई - क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) बैल्क लाइव्स मैटर नाम के आंदोलन का समर्थन करने के विकल्पों पर चर्चा कर ही है लेकिन उसके लिए 3टीसी मैच की जर्सी पर इसका लोगो लगाना मुश्किल होगा क्योंकि जर्सियां पहले ही बन चुकी हैं।

Advertisement

सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि खिलाड़ियों से इस बारे में चर्चा की जाएगी कि किस तरीक से इसका समर्थन किया जाना है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "हम इसके लिए तमाम तरीके ढूंढ़ रहे हैं। किट पहले ही प्रिंट होने के लिए निकल चुकी है। हमें अब सोचना होगा कि हम इसे लेकर प्रभावी कैसे हो सकते है और कैसे ऐसा संदेश पहुंचा सकते हैं जो हम दक्षिण अफ्रीकी लोगो के लिए मायने रखता हो और यह हमारी रोज मर्रा की जिंदगी पर प्रभाव डाले।"

3टीसी एक अलग तरह का मैच है जिसमें तीन टीमें मैच खेलेंगी। स्मिथ को भरोसा है कि मैच में कोई भी टीम विरोध नहीं करेगी, और यह जरूरी है कि हर कोई एक साथ हो।

उन्होंने कहा, "हम सभी लोग अपनी जगह हैं और यह काफी जरूरी है कि भविष्य में हम सब एक साथ आएं और यह तय करें कि हम किस तरह ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन में अपना योगदान दे सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस तरह की चीजों को लेकर मेरा मानना है कि आपको बोलना चाहिए और हर किसी को इसमें हिस्सेदारी देनी चाहिए। ऐसा ही होगा मुझे इस बारे में कोई शक नहीं है, लेकिन किसी भी टीम में और कैसे सीएसए इसे लेकर आगे जाती है इस पर चर्चा करना जरूरी है। हमारे सामने 3टीसी है और ब्लैक लाइव्स मैटर के साथ यह हमारा पहला मौका होगा।"


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार