Advertisement

India vs South Africa 1st ODI Records: भारत के खिलाफ रविवार (30 नवंबर) को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भले ही साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन एडेन मार्करम की टीम ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने विराट कोहली (135), केएल राहुल (60) और रोहित शर्मा (57) की पारियों की दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 11 रन के कुल स्कोर तक एडेन मार्करम (7), क्विंटन डी कॉक (0) और रयान रिकल्टन (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की और मैथ्यू ब्रीट्ज़के (72), मार्को यान्सेन (70) औऱ कोर्बिन बॉश (67) के शतकों के दम पर 49.2 ओवर में 332 रन बना लिए।

साउथ अफ्रीका पहली टीम है जिसने वनडे रन-चेज़ में अपने पहले तीन विकेट 15 रन से कम पर गंवाने के बाद 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले इस मामले में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर 2019 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 297 रन पर ऑल-आउट होना (6/3 से) था।

इसके अलावा 332 रन साउथ अफ्रीका का रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर है, जिसमें एक भी शतक शामिल नहीं है। इससे पहले 2017 में साउथेम्पटन के खिलाफ इंग्लैंड में रनचेज में बिना शतक साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए थे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की पारी में नंबर 4 या उससे नीचे के पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने 30 से ज़्यादा रन बनाए, जो वनडे में सबसे ज़्यादा है। इसके अलावा, 2005 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ और 2015 वर्ल्ड में क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज़ बनाम पाकिस्तान के लिए भी इतने ही प्लेयर्स ने ऐसा किया था। बता दें कि मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को यान्सेन और कोर्बिन बॉश के अलावा टोनी डी जोर्जी ने 39 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार