नागपुर, 26 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को साउथ अफ्रीकी पहली पारी 79 रनों पर समेट दी। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का न्यूनतम टेस्ट योग है। साथ ही साथ यह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की सबसे छोटी टेस्ट पारी है। इससे पहले भारत ने 2006 में जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका को का 84 रनों पर आउट कर दिया था।

साउथ अफ्रीका से पहले भारत ने 1990 में चंडीगढ़ में श्रीलंका को 82 रनों पर समेट दिया था। यह अगले 25 साल तक भारत के खिलाफ किसी भी देश का न्यूनतम टेस्ट योग का रिकार्ड बना रहा। भारतीय टीम अब तक सात मौकों पर विपक्षी टीम को 100 से कम स्कोर पर आउट कर चुकी है। साउथ अफ्रीका (79 व 84), श्रीलंका (82), आस्ट्रेलिया (83 व 93), बांग्लादेश (91) और न्यूजीलैंड (94)।

आज के मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने 5 विकेट चटकाए तो वहीं रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका की टीम को सस्ते में निपटाने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं अश्विन 2015 में अबतक 8 टेस्ट मैच में 48 टेस्ट विकेट चटका चुके हैं जो साल 2015 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं जिनके नाम अबतक 13 टेस्ट मैच में 51 विकेट हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के यासिर शाह हैं जिन्होंने 49 विकेट झटक चुके हैं। भारत के अमित मिश्रा अबतक 19 विकेट चटका चुके हैं तो वहीं जडेजा 16 विकेट लेकर भारत के तरफ से सफल गेंदबाज हैं। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ कम स्कोर बनानें वाली टीम⇔

Advertisement

स्कोर         टीम                 साल
79          साउथ अफ्रीका      2015
82          श्रीलंका               1990
83          ऑस्ट्रेलिया          1981
84          साउथ अफ्रीका      2006
91          बांग्लादेश            2000
93          ऑस्ट्रेलिया          2004
94          न्यूजीलैंड            2002
100        न्यूजीलैंड            1981
101        न्यूजीलैंड            1968
101        इंग्लैंड                 1971


एजेंसी के मदद से (Some input from Cricketnmore) 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार