South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)  के पास बुधवार (11 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 3 खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

डी कॉक अगर इस मैच में 61 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 103 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 102 पारियों मे 31.60 की औसत औ 141.44 की स्ट्राईक रेट से 2939 रन बनाए हैं।

Advertisement

बता दें कि सोमवार के खिलाफ इस मैदान पर ही साउथ अफ्रीका के पहले मैच में 25 रन की पारी खेली थी।

वहीं अगर चार चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 300 छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के नौंवे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल बाबर आजम, पॉल स्टर्लिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, मार्टिन गुप्टिल और एरॉन फिंच ही ऐसा कर पाए हैं। ।

इसके अलावा उनके पास विकेटकीपिंग में भी इतिहास रचने का मौका होगा। अगर इस मैच में वह एक कैच लेते हैं या स्टंपिंग करते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड बना देंगे। फिलहाल 32 शिकार के साथ वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

T20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा शिकार

Advertisement

32 - क्विंटन डी कॉक*

32 - एमएस धोनी

30 - कामरान अकमल

Advertisement

27 - दिनेश रामदीन

26 - कुमार संगाकारा

26 - जोस बटलर

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में कनाडा के खिलाफ जीत से मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार शुरूआत की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार