South Africa vs Australia, 2nd Test Day 1 Report: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए।
बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल ही हुआ। पहले मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और फिर ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।
एडेन मार्करम (11 रन) और डेविड बेडिंगहम (0) के रूप में टीम को दो झटके लगे औऱ दोनो को ही स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा (4) और डेब्यू मैच खेल रहे मार्केस एकरमैन (5) नाबाद रहे।
बता दें कि दूसरे दिन का खेल तय समय से 15 मिनट पहले शुरू होगा। हालांकि दूसरे दिन भी मौसम के खेल में खलल डालने की संभावना है।
सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। एकरमैन के अलावा मैथ्यू ब्रेट्ज़के को मौका मिला, वहीं चोट से ठीक होकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई। काइल वेरेन, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ केशव महाराज ने इन खिलाड़िय़ों के लिए जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव का है और बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है। नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड टीम में आए हैं।
टीमें:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।