26 दिसंबर से भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने वाला है, लेकिन अभी से भारतीय टीम के लिए बुरी खबरें सामने आने लगी है। चोट लगने के कारण टेस्ट से उपकप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

इस बात की जानकारी मंगलवार को एक रिपोर्ट में दी गई है। चोटिल रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे, इसके साथ ही वनडे मैचों में कोहली भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisement

पता चला है कि कोहली पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं।

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, "कोहली दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज मिस करने जा रहे हैं क्योंकि वह अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन मनाने के लिए समय निकाला चाहते हैं। वामिका का जन्म पिछले साल 11 जनवरी को हुआ था और कोहली अपने परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह सिर्फ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।"

पिछले साल, जब वामिका का जन्म हुआ था तब कोहली ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड में पहले टेस्ट के बाद अवकाश पर चले गए थे, जिसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने ऐतिहासिक सीरीज में जीत हासिल की थी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के दौरे का आखिरी टेस्ट 11 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद, 19 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि अभी तक वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम को ऐलान नहीं हुआ है। बीसीसीआई जल्द ही वनडे सीरीज की घोषणा कर सकता है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार