South Africa vs Australia 2nd Test Stats: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने डेब्यू किया, जिनकी उम्र 30 साल 231 दिन है।
साल 1926 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में 8 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। एकरमैन के अलावा एडेन मार्करम, डेविड बेडिंगहैम, कप्तान टेम्बा बावुमा रयान रिकेल्टन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया की उम्र भी 30 साल से ज्यादा है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा उम्र के हैं। वहीं, इस टेस्ट मैच में 30 साल या उससे अधिक उम्र के 19 खिलाड़ियों का होना इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, और 1926 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए। बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल ही हुआ।
एडेन मार्करम (11 रन) और डेविड बेडिंगहम (0) के रूप में टीम को दो झटके लगे औऱ दोनो को ही स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा (4) और डेब्यू मैच खेल रहे मार्केस एकरमैन (5) नाबाद रहे।
सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। एकरमैन के अलावा मैथ्यू ब्रेट्ज़के को मौका मिला, वहीं चोट से ठीक होकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई। काइल वेरेन, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ केशव महाराज ने इन खिलाड़िय़ों के लिए जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव का है और बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान पर उतरी है। नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड टीम में आए हैं।
टीमें:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।