क्राइस्टचर्च, 20 जनवरी| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टिम साउथी (5/94) और ट्रेंट बाउल्ट (4/87) की शानदार गेंदबाजी के दम पर क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को बांग्लादेश की पहली पारी 289 रनों पर समेट दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का अंतिम विकेट 289 के स्कोर पर गिरा और इसके साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।  बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने सबसे अधिक 86 रन बनाए। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 59 और नुरुल हसन ने 47 रनों का योगदान दिया। अगले सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

बांग्लादेश के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने कप्तान तमीम इकबाल (5) और महमुदुल्ला (19) के रूप में 38 के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवाए। इसके बाद सौम्य और शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को 165 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर ट्रेंट ने सौम्य को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सौम्य ने अपनी पारी में खेली गई 104 गेंदों में 11 चौके लगाए। 

सौम्य के आउट होने के बाद शाकिब का साथ देने आए सब्बीर रहमान सात रन बनाकर ट्रेंट की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 179 के कुल योग पर साउथी ने शाकिब का विकेट गिराकर बांग्लादेश की टीम को एक और झटका दिया।  शाकिब के बाद टीम की पारी संभालने आए नजमुल हुसैन शंतो (18) और नुरुल ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की संयम भरी साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। साउथी ने 232 के कुल योग पर शंतो का विकेट गिराया।  तीसरे वनडे से पहले इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका

शंतो के आउट होने के बाद नुरुल का साथ देने आए मेहदी हसन मिराज (10) को मिशेल वागनर ने ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और पगबाधा आउट कर टीम का सातवां विकेट गिराया। इसके बाद आए तस्किन अहमद केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। 273 के कुल योग पर ट्रेंट ने नुरुल को भी आउट कर पवेलियन भेजा। तीसरे वनडे से शिखर धवन बाहर

बांग्लादेश की टीम का अंतिम विकेट 84.3 ओवर में कमरुल इस्लाम राबी (2) के रूप में गिरा और इसके साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा भी कर दी गई। न्यूजीलैंड के लिए साउथी ने पांच, जबकि ट्रेंट ने चार विकेट चटकाए, वहीं वागनेर को एक सफलता हासिल हुई।  दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार