भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे है सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोये 10 ओवर में 36 रन बना लिए थे। दूसरे दिन स्टंप्स के समय शुभमन गिल 27 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद थे। 

Advertisement

भारत इस समय ऑस्ट्रलिया के स्कोर से 444 रन ऐसा है। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया कि जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुभमन गिल द्वारा नाथन लियोन की गेंद पर छक्का मारने के बाद भीड़ में से एक लड़के ने गेंद खोजने में मदद की। आपको बता दे कि यह घटना भारत की पारी के दसवें ओवर में हुई जब गिल ने आगे बढ़ते हुए छक्का मारा और गेंद सीधे जाकर साइट स्क्रीन में लगे सफेद कपड़े के अंदर चली गई। 

फील्डिंग टीम और मैदान के लोगों ने गेंद को ढूंढ़ना छोड़ दिया था और अंपायर ने भी गेंद बदलने का फैसला ले लिया था। लेकिन एक फैन ने साइट स्क्रीन के पीछे जाने की मशक्कत की और गेंद ढूंढकर लाया। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस जमकर इस चीज पर कमेंट कर रहे है। 

बता दे कि इस मैच में ऑस्ट्रलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 480 का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बनाये। उन्होंने अपनी मैराथन पारी में 422 गेंद का सामना करते हुए 180 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौके लगाए। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने भी 114(170) रन की शतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी अपनी झोली में एक-एक विकेट डालने में कामयाब रहे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार