New Zealand vs Australia T20I: स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

 
Advertisement

जॉनसन को ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की जगह टीम में मौका मिला है। जो पीठ में परेशानी के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 के दौरान स्टोइनिस चोटिल हो गए थे।  स्टोइनिस की जगह एरॉन हार्डी ने को टीम में मौका मिलने वाला था। हालांकि पिंडली शेफील्ड शील्ड मुकाबले के दौरान पिंडली में चोट के कारण इस रेस से बाहर हो गए। 

Advertisement

पिछले साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हाल ही में खत्म हुए बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हुए 19 विकेट लिए थे। सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ हुए फाइनल मैच में उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट लेकर ब्रिस्बेन हीट को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। 

पिछले साल द हंर्डेड में शानदार प्रदर्शन के बाद जॉनसन को दुबई में हुए आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल 21 फरवरी को खेला जाएगा। आखिरी दो टी-20 इंटरनेशनल 23 और 25 फरवरी ऑकलैंड के ईडन पार्क में होंगे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार