ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान को स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) के 5 विकेट की मदद से 13 रन से हरा दिया। जॉनसन ने T20I में अपने पहले 5 विकेट हॉल की मदद से 2 महारिकॉर्ड बनाये जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनसन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 26 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान, साहबजादा फरहान, उस्मान खान, आगा सलमान और अब्बास अफरीदी को आउट करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। 

T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच विकेट हॉल

6/30 - एश्टन एगर बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2021

5/19 - एडम ज़ाम्पा बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2021

5/22 - मैट शॉर्ट बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ़, 2024

5/24 - एश्टन एगर बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2020

5/26 - स्पेंसर जॉनसन बनाम पाकिस्तान, सिडनी, 2024

5/27 - जेम्स फॉकनर बनाम पाकिस्तान, मोहाली, 2016

T20I में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हॉल

5/17 - ड्वेन प्रिटोरियस (साउथ अफ्रीका), लाहौर, 2021

5/18 - टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड), ऑकलैंड, 2010

5/26 - स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), सिडनी, 2024

5/27 - जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), मोहाली, 2016

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन टांगे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.4 ओवर में 134 के स्कोर पर ढेर हो गयी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़ाम्पा, स्पेंसर जॉनसन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार