इंडियन प्रीमियर लीग 2021 संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। इस साल की शुरूआत में बायो बबल में छेद के बाद टूर्नामेंट को निलंबित कर दिया गया था।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी के लिए लीग के दूसरे चरण के लिए अपनी अंतिम टीम की सूची जमा करने के लिए 20 अगस्त की समय सीमा निर्धारित की है। हालांकि, अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डो ने टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी के बारे में निर्णय लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

Advertisement

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "हमें 20 अगस्त तक टीम जमा करनी है, लेकिन मैं पुष्टि नहीं कर सकता कि सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे या नहीं। हम अभी भी कुछ खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि टी 20 विश्व कप यूएई में होगा और इससे हमें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे लेकिन हम अभी भी कुछ खिलाड़ियों की अंतिम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।"

टूर्नामेंट के यूएई चरण के लिए अपने खिलाड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर रहा था। दोनों बोडरें ने हरी झंडी दे दी लेकिन अंतिम फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को एक हफ्ते पहले ही दी गई थी। इस देरी के कारण, फ्रेंचाइजी व्यक्तिगत विदेशी खिलाड़ियों से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही हैं।

एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, "हां, आधिकारिक तौर पर जवाब देने में बीसीसीआई की देरी ने आखिरी मिनट की परेशानी में एक भूमिका निभाई। हम खबरों में खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में सुनते रहे लेकिन बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर अगस्त में ही इसकी पुष्टि की। इसलिए हमारे लिए 20 अगस्त की डेडलाइन थोड़ी जल्दी है। लेकिन अगर यह आदर्श है, तो हम उसका पालन करेंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार