6 जुलाई। भले ही श्रीसंत अब क्रिकेट से दूर हो चुके हैं लेकिन अपनी फिटनेस को लकर अब सुर्खियां बटोर रहे हैं। श्रीसंत ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत किया है और अब वो सिक्स पैक एब्स बनाकर सुर्खियों में हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि श्रीसंत ने अपना नया लुक टीवी प्रोग्राम नच बलिेए के लिए तैयार किया है। गौरतलब है कि श्रीसंत पर आईपीएल के दौरान मैच फीक्सिंग का आरोप लगा था जिसके बाद से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

क्रिकेट से दूर होने के बाद श्रीसंत ने फिल्मों में भी अभिनेता के तौर पर कई फिल्मों में भी नजर आए हैं। ऐसे में अब एक बार फिर नच बलिेए में ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगे।

जब से श्रीसंत का यह लुक वायरल हुआ है तब से फैन्स ट्विट पर भज्जी को लेकर कॉमेंट कर रहे हैं। फैन्स मजाक बनाते हुए लिख रहे हैं कि यदि श्रीसंत और भज्जी के बीच इस बार फिर से लड़ाई हो तो कौन जीतेगा।

गौरतलब है कि साल 2008 के आईपीएल में भज्जी ने श्रीसंत को मैच के दौरान एक थप्पड़ मार दिया था। उसी घटना को लेकर फैन्स भज्जी और श्रीसंत की खिचांई और मजेदार ट्विट कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार