ऑलराउंडर विजय शंकर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विजय शंकर टीम इंडिया में दोबारा एंट्री पाने के लिए काफी बेताब हैं। इस बीच विजय शंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर से जुड़े अहम सवालों का जवाब दिया है। वहीं विजय शंकर ने खुदको जैक कैलिस और शेन वॉटसन से कंपेयर किया है।

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में विजय शंकर ने कहा, 'मैं एक ऑलराउंडर हूं, लेकिन मैं अपनी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हूं। इसलिए सिर्फ क्योंकि मैं एक ऑलराउंडर हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए कि मुझे केवल नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मैं जैक कैलिस या शेन वॉटसन जैसा बन सकता हूं। वे पारी की शुरुआत करते हैं या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी भी करते हैं।'

Advertisement

विजय शंकर ने आगे कहा, 'यह कोई मजबूरी नहीं है कि किसी ऑलराउंडर को नंबर 6-7 पर बल्लेबाजी करनी पड़े। अगर मैं शीर्ष पर रन बना सकता हूं और विकेट ले सकता हूं, तो यह टीम के लिए भी अच्छा है, है ना?' मालूम हो कि दो साल से भी कम समय पहले, विजय शंकर का इतना समर्थन किया गया था कि उन्हें इंग्लैंड में आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। 

तब से अब तक में काफी बदलाव आया और चयनकर्ता अब उनसे पल्ला झाड़ चुके हैं। बता दें कि  विजय शंकर ने 27 जून, 2019 को अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद से विजय शंकर टीम इंडिया से दरिकिनार चल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार