न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने माना है कि वह कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं। विलियमसन आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

Advertisement

यूएई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव निकले हैं जिनमें से दो खिलाड़ी हैं।

Advertisement

विलियमसन ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि यह काफी बुरी खबर है। आप यह सुनना पसंद नहीं करेंगे कि किसी को कोविड है। मैंने सुना है कि उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसलिए उम्मीद है कि एक और क्वारंटाइन में रहकर वो इससे जल्दी ठीक हो जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "थोड़ी बहुत चिंता है, निश्चित तौर पर जब आप समय के करीब जाते हो तो.. आप सोचने लगते हैं कि आपको थोड़ा सतर्क और अनुशानात्मक रहना होगा।"

विलियमसन गुरुवार को सनराइजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल में खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार