सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रविवार (23 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। 

Advertisement

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 47 गेंदों में 225.53 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। 

Advertisement

बतौर भारतीय दूसरा सबसे तेज शतक

ईशान बतौर भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ईशान ने 45 गेंदों में शतक पूरा कर मयंक अग्रवाल की बराबरी की है। इस लिस्ट में उन्होंने मुरली विजय (46 गेंद) और विराट कोहली (47 गेंद) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। 

यूसुफ पठान की बराबरी

आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज 200 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ईशान ने छठी बार 200 से ज्यादा की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी कप यूसुफ पठान की बराबरी की है। 

Advertisement

ऐसा करने वाल दूसरे खिलाड़ी

ईशान दूसरे भारतीय  खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की 100वीं पारी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले शुभमन गिल ने ही यह मुकाम हासिल किया था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। जिसमें ईशान के अलावा ट्रैविस हेड ने 31 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 6 विकेट गवाकर 242 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 70 रन और संजू सैमसन ने 37 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार