सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राशिद खान आए दिन कोई न कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जो फैंस का दिल जीत रहा है। 

Advertisement

राशिद खान फिल्म कबीर सिंह के गाने पर शानदार एक्सप्रेशन और रिकार्ड की हुई धुन पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। राशिद खान को कबीर सिंह के अंदाज में देखकर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपकी बात बिगड़ गई राशिद खान? किसने तोड़ा आपका दिल उसे क्लीन बोल्ड कर दो।' 

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'राशिद भाई कबीर सिंह की तरह आप भी टूटे-टूटे हो गए हो क्यों?' वहीं हैदराबाद के ही साथी खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'निश्चित रूप से यह गाना आप ही गा रहे हैं।' बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी शानदार खेल खेला है। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में गेंदबाज राशिद खान का अहम योगदान रहा है। 

हैदराबाद की टीम ने कल खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर क्वालीफाईर में जगह बनाई है। हैदराबाद की टीम को अपना अगला मुकाबला 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार