सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ऐसी 'चर्चाएं हैं कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर के 23 करोड़ रुपये का इस्तेमाल टीम का संयोजन ठीक करने के लिए करने पर विचार कर रही है।

Advertisement

क्लासेन को पिछले सीजन के ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था और वह टीम के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे। उनके बाद कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ और अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ रुपये मिले थे। 

Advertisement

क्लासेन की शुरूआत सीजन में धीमी रही थी लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 172.59 की स्ट्राईक रेट से 487 रन बनाए थे।  जिसमे एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया अख़बार ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “ज़ोरदार चर्चाएँ चल रही हैं और अगर सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा करती है तो यह वाकई एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। 23 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ ऑक्शन में जाना उन्हें अपनी टीम की अहम कमियों को दूर करने का अच्छा मौका देगा।  एक घातक गेंदबाज़ी आक्रमण तैयार करने और अपने मिडिल ऑर्डर को मज़बूत करने का। वो लगभग 15 करोड़ रुपये में क्लासेन को वापस पाने की भी अच्छी संभावना रखेंगे, और बची हुई रकम से वो कुछ प्रभावी खिलाड़ी  खरीद सकते हैं। 

क्सासेन दुनिया के बेस्ट टी-20 बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह अलग-अलग बल्लेबाजी पोजिशन पर विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्पिन के खिलाफ भी उनका खेल अच्छा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गेंदबाज़ी में बदलाव पर भी विचार किया जा रहा है। मोहम्मद शमी को फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीज़न में उनके गेंदबाज़ी प्रदर्शन के खराब रहने के बावजूद यह साफ़ नहीं है कि उन्हें रिलीज किया जाएगा या नहीं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार