सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज डेविड पेन (David Payne) टखने की चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। हालांकि उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पेन ने मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दो मुकाबले खेले, जिसमें एक मैच में 2 विकेट लिए औऱ दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए। बता दें कि पेन का रिकॉर्ड टी-20 क्रिकेट में शानदार है और उनके नाम 231 पारियों में 306 विकेट दर्ज हैं।
पेन को हैदराबाद ने चोट के कारण बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया था।
सनराइजर्ज हैदराबाद को कुछ दिन पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स को भी हाथ में चोट लगने के कारण गंवाना पड़ा था। कार्स को 2026 सीज़न की शुरुआत में एक नेट सेशन के दौरान चोट लगी थी और वह SRH के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम ने श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को शामिल किया।
हालांकि सनराइजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि पैट कमिंस को सिडनी में हुए स्कैन के बाद आईपीएल में टीम से जुड़ने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मौजूदा सीजन में कमिंस ने एक भी मैच नहीं खेला है औऱ वह 25 प्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं।
कमिंस की गैर-मौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन ने की है और टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं और चार अन्य टीमों के साथ चार पॉइंट्स पर बराबरी पर हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उनसे आगे हैं। सनराइजर्स अपना अगला मैच शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी।