सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) ने गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

ट्रैविड हेड की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर में आए मलिंगा ने फील्डिंग औऱ गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया। मलिंगा ने पहले केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे का कैच लपका, फिर कैमरून ग्रीन (2) और शानदार बल्लेबाजी कर रहे अंगकृष रघुवंशी (29 गेंदों में 52 रन) को रनआउट किया। इसके अलावा गेंदबाजी में 2 ओवर में 14 रन देकर रमनदीप सिंह औऱ सुनील नारायण को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

मलिंगा इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में दो या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं और दो या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को रनआउट किया। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ युवराज सिंह और दीपक चाहर ने ही किया था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से हरा दिया। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार है औऱ हैदराबाद की दो मैच में पहली जीत।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गोंदं में 48 रन, ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

केकेआर के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट, वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट, कार्तिक त्यागी और अनूकुल रॉय ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन, फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट, ईशान मलिंगा, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट, हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार