SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) ने मंगलवार (21 अप्रैल) को  के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। हर्ष ने दो ओवर डाले, जिसमें 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के खिलाफ वह पहली बार गेंदबाजी करने 17वें ओवर मे आए, लेकिन विकेट का खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का 20वां ओवर करने आए अक्षर पटेल, समीर रिजवी और लुंगी एंगिडी को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

हर्ष आईपीएल इतिहास में पांचवें स्पिनर बने हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में 20वें ओवर में 3 विकेट लिए हैं। इससे पहले अमित मिश्रा, एडम जाम्पा, राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या ने यह कारनामा किया था। 

आईपीएल में 20वें ओवर में तीन विकेट लेने वाले स्पिनर्स

अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली 2008

एडम ज़म्पा आरसीएस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, विशाखपट्नम 2016

Advertisement

राहुल तेवतिया दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर, कोलकाता 2018

क्रुणाल पांड्या आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े 2025

हर्ष दुबे सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद 2026 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया और इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जिसमे अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के जड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में दिल्ली 9 विकेट गवाकर 195 रन बना सकी। जिसमें नीतीश राणा ने 57 रन, समीर रिजवी ने 41 रन औऱ केएल राहुल ने 37 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार