Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जिसे सनराइजर्स की टीम ने चेपॉक के मैदान पर 18.4 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 44 रन ठोके थे, वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर CSK के 4 विकेट चटकाए थे।
SRH vs CSK, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 18 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।
बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 216 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से 57 रनों से जीता था।
SRH vs CSK Head To Head Record
कुल - 22
चेन्नई सुपर किंग्स - 15
सनराइजर्स हैदराबाद - 07
SRH vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SRH vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो डेवाल्ड ब्रेविस, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SRH vs CSK Probable Playing XI
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- साकिब हुसैन।
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।
SRH vs CSK Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SRH vs CSK Match Prediction, SRH vs CSK Pitch Report, Today's Match SRH vs CSK, IPL 2026, SRH vs CSK Prediction, SRH vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।