Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 05 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जिसमें से एक सनराइजर्स हैदराबाद और एक लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीतकर अपने नाम किया था। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ था जिसे सनराइजर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 206 रनों का टारगेट हासिल करके पूरे 6 विकेट से जीता था।

SRH vs LSG, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 05 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच आईपीएल मुकाबलों में चार रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 220 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने होंगे।

SRH vs LSG Head To Head Record

कुल - 06
सनराइजर्स हैदराबाद - 02
लखनऊ सुपर जायंट्स - 04

SRH vs LSG, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs LSG, IPL 2026: Player to Watch Out For

सनराइजर्स की टीम से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तो मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

SRH vs LSG Probable Playing XI

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने। इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा।

Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी।

SRH vs LSG Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SRH vs LSG Match Prediction, SRH vs LSG Pitch Report, Today's Match SRH vs LSG, IPL 2026, SRH vs LSG Prediction, SRH vs LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार