शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मैच हैदराबाद के लिए करो या मारो की स्थिति वाला होगा और अगर हैदराबाद ये मैच जीतती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी और हारती है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। 

Advertisement

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। मुंबई की टीम ने इस मैच में अपने दो दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को आराम दिया है और उनकी जगह पैटिंसन और धवल कुलकर्णी को मौका मिला है। 

Advertisement

दूसरी तरफ हैदराबाद के कप्तान ने टीम  में एक बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा की जगह प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया है। 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन :

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार