राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) की 76 रनों की पारी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस को 193/6 का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए तीन रन से जीत हासिल की। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने दावा किया कि महाराष्ट्र का बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है।

Advertisement

त्रिपाठी की 76 रनों की शानदार पारी सिर्फ 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 172.73 की स्वस्थ स्ट्राइक रेट से आई थी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "त्रिपाठी भारतीय टीम का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है। वह नंबर 3 या 4 पर एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। अगर वह सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे यकीन है कि चयनकर्ता इसे बहुत करीब से देखेंगे और उनका हक उन्हें जल्द ही देंगे।"

आईपीएल 2022 के इस सीजन में त्रिपाठी ने हैदराबाद के लिए तीन अर्धशतकों सहित 39.30 की औसत और 161.72 की स्ट्राइक-रेट से 393 रन बनाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

शास्त्री ने आगे त्रिपाठी की निडर बल्लेबाजी की प्रशंसा की, जो विपक्ष के गेंदबाजी आक्रमण से नहीं डरे हैं।

शास्त्री ने कहा, "त्रिपाठी एक बहुत ही आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं। मुझे जो सबसे अच्छा लगता है कि वह शॉट का अच्छा चयन करते हैं। वह हर गेंदबाजों को उनकी लंबाई को समझते हुए अच्छे से शॉट लगाते हैं। उनके पास हर गेंद के लिए शॉट है, इसलिए वह एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

मुंबई के खिलाफ मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में त्रिपाठी नौवें ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने रिवर्स स्वीप के इस्तेमाल से मैदान पर रन बनाए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भी बाउंड्रियां लगाई। शास्त्री ने बताया कि त्रिपाठी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों भेजा जाता है?

उन्होंने कहा, "त्रिपाठी सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मानकों के साथ गुड हैं या बेस्ट यह आपको तय करना है। वहीं, अगर कोई विकेट जल्दी गिर जाता है और स्कोर नहीं बन रहे होते हैं, तो वह नंबर तीन पर आकर तेजी से स्कोर बनाते हैं और एक मजबूती प्रदान करते हैं।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार