Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test Day 3: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही श्रीलंका की कुल बढ़त 455 रन हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर एंजेलो मैथ्यूज (39) और प्रभात जयसूर्या (3) नाबाद पवेलियन लौटे। 

 
Advertisement

दूसरी पारी में श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ 12 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मैथ्यूज औऱ ओपनिंग बल्लेबाज निशान मदुश्का (34) के अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में अभी तक हसन महमूद ने 4 विकेट और खालिद अहमद ने 2 विकेट लिए। 

बांग्लादेश दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन कोई बल्लेबाज कुल खास नहीं कर पाया औऱ मेजबान टीम 178 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे श्रीलंका को 353 रन की विशाल बढ़त मिली। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने 54 रन और मोमिनुल हक ने 33 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े से पहले ही आउट हो गए। 

श्रीलंका के लिए पहली पारी में असिता फर्नांडो ने 4 विकेट, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा औऱ प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 531 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली। इसके अलावा कामिन्दु मेंडिस ने नाबाद 92 रन,दिमुथ करुणारत्ने ने 86 रन, कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 70 रन, दिनेश चांदीमल ने 59 रन औऱ निशान मदुश्का ने 57 रन बनाए।

Advertisement

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निशान मदुष्का, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, हसन महमूद। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार