नागपुर, 27 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भोजनकाल तक श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है। पहले सत्र की समाप्ति तक 145 रनों के स्कोर पर अपने आठ विकेट गंवा चुकी श्रीलंका की टीम 260 रन पीछे है। 

Advertisement

भारतीय टीम ने रविवार को अपनी पहली पारी 610 रनों पर ही घोषित कर दी थी। ऐसे में श्रीलंका पर अब पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत इस टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब है और उसे अब मेहमान टीम के केवल दो विकेट गिराने हैं।

Advertisement

अपने तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 21 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजों को चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पिच पर पैर जमाने का मौैका ही नहीं दिया। 

श्रीलंका की टीम को इस कदर कमजोर करने में रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने अहम भूमिका निभाई। 

जडेजा ने 34 के कुलयोग पर दिमुथ करुणारत्ने (18) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद टीम के खाते में 14 रन ही जुड़ पाए थे कि लाहिरु थिरामन्ने (23) उमेश यादव की गेंद पर जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए। 

 
Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज (10) ने कप्तान दिनेश चंडीमल (नाबाद 53) के साथ 20 रन जोड़े, लेकिन वह ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाए और जडेजा की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। 

एक छोर पर श्रीलंका की पारी को संभाले चंडीमल को टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। मैथ्यूज के आउट होने के बाद कप्तान का साथ देने आए निरोशन डिकवेला (4) को इशांत ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। 

Advertisement

इसके बाद अश्विन ने दासुन शनाका (17) को भी ज्यादा देर तक चंडीमल के साथ पिच पर टिकने नहीं दिया और लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कर टीम का छठा विकेट भी गिराया। शनाका जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 102 था। 

अश्विन ने शनाका के आउट होने के बाद दिलरुवान परेरा और रंगना हैराथ को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

सुरंगा लकमाल (नाबाद 19) और चंडीमल ने इसके बाद किसी तरह बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर भोजनकाल तक 145 के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

भारत के लिए अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि इशांत, जडेजा को दो-दो और उमेश को एक सफलता मिली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार