West Indies vs Sri Lanka, 1st Test Day 3: आमिर जंगू (Amir Jangoo) और कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बैकफुट पर धकेल दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का दूसरी पारी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन रहा। श्रीलंका अभी भी वेस्टइंडीज से 303 रन पीछे है औऱ उसपर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।
तीसरे दिन के अंत से पहले जेडन सील्स ने पथुम निसांका को पवेलियन का रास्ता दिखाकर श्रीलंक को पहला झटका दिया। निशान मदुशंका औऱ कसुन रजिथा नाबाद रहे।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 629 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की और श्रीलंका पर 318 रन की विशाल बढ़त बनाई। टॉप स्कोरर रहे आमिर जंगू ने 373 गेंदों में 233 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं चेज ने 324 गेंदों में 13 चौकों औऱ 2 छक्कों की बदौलत 194 रन बनाए। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 602 गेंदों में 401 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
श्रीलंका के लिए पहली पारी में मिलन रत्नायके ने 5 विकेट, असिथा फर्नांडो औऱ सोनल दिनुशा ने 2-2 विकेट चटकाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद श्रीलंका ने पहली पारी मे 308 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान धंनजय डी सिल्वा ने 168 गेंदो में 120 रन औऱ दिनेश चांदीमल ने 67 गेंदों में 54 रन बनाए।