West Indies vs Sri Lanka, 1st Test Day 3: आमिर जंगू (Amir Jangoo) और कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बैकफुट पर धकेल दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का दूसरी पारी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन रहा। श्रीलंका अभी भी वेस्टइंडीज से 303 रन पीछे है औऱ उसपर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

तीसरे दिन के अंत से पहले जेडन सील्स ने पथुम निसांका को पवेलियन का रास्ता दिखाकर श्रीलंक को पहला झटका दिया। निशान मदुशंका औऱ कसुन रजिथा नाबाद रहे।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 629 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की और श्रीलंका पर 318 रन की विशाल बढ़त बनाई। टॉप स्कोरर रहे आमिर जंगू ने 373 गेंदों में 233 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के जड़े।  वहीं चेज ने 324 गेंदों में 13 चौकों औऱ 2 छक्कों की बदौलत 194 रन बनाए। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 602 गेंदों में 401 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

Advertisement

श्रीलंका के लिए पहली पारी में मिलन रत्नायके ने 5 विकेट, असिथा फर्नांडो औऱ सोनल दिनुशा ने 2-2 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद श्रीलंका ने पहली पारी मे 308 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान धंनजय डी सिल्वा ने 168 गेंदो में 120 रन औऱ दिनेश चांदीमल ने 67 गेंदों में 54 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार